Monday, June 22, 2020

७८ . हिन्दुराष्ट्रके नवनिर्माता

७८ . हिन्दुराष्ट्रके नवनिर्माता 

हिन्दुराष्ट्रके नवनिर्माता हिन्दुयुवकों जागो 
जागो जागो जागो ।।धृ०।।

हिमगिरि मुकुट उदधि चरणोंमें वन्दे मातरम् 
स्नेहसिक्त व्यवहार हमारा वसुधा कुटुम्बकम् 
समता ज्योति जगे जन मनमें स्वार्थसाधना त्यागो ।।१।।

प्रथम विकास प्रथम उच्चारण प्रथम सुप्रभातम्
प्रथम ज्ञान विज्ञान सभ्यता संस्कृति श्रेष्ठवरम्
स्वाभिमान जागे स्वदेश का दीन हीनता त्यागो ।।२।।

शैव जैन सत् श्रीअकाल जय बुद्ध शरण गमनं 
नाम पंथ पथ वदन्ति बहुधा किन्तु सत्य एकम् 
सर्वे भवन्तु सुखी निरामय भेद भावना त्यागो ।।३।।

अगणित कर्मवीर सन्यासी अर्पित देशहितं 
देखे स्वप्न परमवैभवमय नेतुं निजराष्ट्रम् 
स्वप्न करो साकार उठो अब मोह वासना त्यागो ।।४।।

No comments:

Post a Comment