११ . एकता स्वतन्त्रता समानता रहे
एकता स्वतन्त्रता समानता रहे
देश मे चरित्र की महानता रहे॥धृ०॥
कण्ठ है करोडो, गीत एक राष्ट्र का
रंग है अनेक, चित्र एक राष्ट्र का
रूप है अनेक, भाव एक राष्ट्र का
शब्द है अनेक, अर्थ एक राष्ट्र का
चेतना समग्रता समानता रहे
देश मे चरित्र की महानता रहे॥१॥
विकास मे विवेक, स्वप्न एक राष्ट्र का
योजना अनेक, ध्यान एक राष्ट्र का
कर्म है अनेक, लक्ष्य एक राष्ट्र का
पंथ है अनेक, धर्म एक राष्ट्र का
सादगी सहिष्णुता समानता रहे
देश मे चरित्र की महानता रहे॥२॥
जाति है अनेक, रक्त एक राष्ट्र का
पंक्ति है अनेक, लेख एक राष्ट्र का
गांव है अनेक, अंग एक राष्ट्र का
किरण है अनेक, सूर्य एक राष्ट्र का
जागरण मनुष्यता समानता रहे
देश मे चरित्र की महानता रहे॥३॥
देश मे चरित्र की महानता रहे॥धृ०॥
कण्ठ है करोडो, गीत एक राष्ट्र का
रंग है अनेक, चित्र एक राष्ट्र का
रूप है अनेक, भाव एक राष्ट्र का
शब्द है अनेक, अर्थ एक राष्ट्र का
चेतना समग्रता समानता रहे
देश मे चरित्र की महानता रहे॥१॥
विकास मे विवेक, स्वप्न एक राष्ट्र का
योजना अनेक, ध्यान एक राष्ट्र का
कर्म है अनेक, लक्ष्य एक राष्ट्र का
पंथ है अनेक, धर्म एक राष्ट्र का
सादगी सहिष्णुता समानता रहे
देश मे चरित्र की महानता रहे॥२॥
जाति है अनेक, रक्त एक राष्ट्र का
पंक्ति है अनेक, लेख एक राष्ट्र का
गांव है अनेक, अंग एक राष्ट्र का
किरण है अनेक, सूर्य एक राष्ट्र का
जागरण मनुष्यता समानता रहे
देश मे चरित्र की महानता रहे॥३॥
No comments:
Post a Comment