Saturday, July 8, 2023

१७७ भगवा लहर लहर लहराए

१७७. भगवा लहर लहर लहराए

भगवा लहर लहर लहराए,
त्याग शौर्य संदेश सुनाये ||धृ०||

पूर्व दिशासे किरणे फैले
जग को ज्योतिर्मय कर डाले
भगवत ध्वज की दिव्य प्रभा को
हम सब प्रतिदिन शीष नमाए ||१||

अरुणिम स्वर्णिम रंग जमाये
धर्मं भावना सतत जगाये
त्याग तपस्या बंधु भावना
हम सब जीवन में अपनाए ||२||

विश्वगुरु यह भगवत् ध्वज है
विश्व में जय का यह प्रतीक है
वैभव के अति उच्च शिखरपर
भारत को फिरसे पहुंचाये ||३||